पी.सी. श्रीराम संग काम करना सौभाग्य की बात : तमन्ना

चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह आगामी तेलुगू फिल्म में मशहूर छायाकार पी.सी. श्रीराम के साथ काम के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हैं। उन्हें ‘ओके कणमणि’ और ‘शमिताभ’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

श्रीराम ने ट्विटर पर कहा कि उनके साथ काम करने में खुशी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमन्ना ने कहा, “मैं अब भी अपना पहला तमिल विज्ञापन नहीं भूली हूं, जो मैंने आपके साथ शूट किया था। यह मेरा सौभाग्य है कि इस फिल्म में आपके साथ काम कर रही हूं।”

कल्याणराम द्वारा अभिनीत फिल्म जयेंद्र द्वारा निर्देशित है, उन्होंने छह वर्ष बाद निर्देशन में वापसी की थी।

यह फिल्म पांच साल बाद तेलुगू फिल्म में श्रीराम की वापसी का प्रतीक है। उन्होंने इससे पहले नितिन अभिनीत ‘इश्क’ में काम किया था।

श्रीराम की अगली फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ है। यह आर.बाल्की के साथ उनकी पांचवीं साझेदारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493