फिशर के साथ प्रेम-प्रसंग पर बात करने से बचे हैरिसन फोर्ड

लॉस एंजेलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर के साथ अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बात तो की, लेकिन फिशर के निधन के बाद वह इस बारे में ज्यादा बात करने से बचे।

लॉस एंजेलिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर के साथ अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बात तो की, लेकिन फिशर के निधन के बाद वह इस बारे में ज्यादा बात करने से बचे।

साल 1977 की फिल्म ‘स्टार वार्स : एपिसोड-4-ए न्यू होप’ के फिल्मांकन के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

फिशर का 27 दिसंबर 2016 को निधन हो गया।

अभिनेत्री ने अपने संस्मरण ‘द प्रिंसेस डायरिस्ट’ (2016) में फोर्ड (75) के साथ अपने सीक्रेट प्रेम-प्रसंग का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि जब वह अपनी पत्नी मैरी मार्कवार्डट के साथ शादीशुदा वैवाहिक जीवन बिताने के दौरान उनके (फिशर) साथ डेटिंग कर रहे थे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, फोर्ड ने जीक्यू पत्रिका को बताया, “यह मेरे लिए अटपटा था।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फिशर की किताब के कन्टेंट को लेकर उन्होंने पहले से ही कोई चेतावनी दी गई थी, तो इस पर उन्होंने कहा, “कुछ हद तक..हां।”

अपने जावब को संक्षिप्त रखते हुए अभिनेता ने फिशर के साथ अपने संबंधों के बारे में आगे बात करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “कैरी के असामयिक निधन के बाद मुझे वास्तव में ऐसा नहीं लगता कि यह एक ऐसा विषय है जिस पर मैं बात करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493