अमेरिका : रिपब्लिकन कर सुधार योजना जल्द जारी होगी

वाशिंगटन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन कर सुधार योजना की एक रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी। सदन के नेता पॉल रेयान ने बुधवार को यह कहा।

वाशिंगटन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन कर सुधार योजना की एक रूपरेखा जल्द ही जारी की जाएगी। सदन के नेता पॉल रेयान ने बुधवार को यह कहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेयान ने कहा, “25 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में कराधान समितियों – ‘वेज एंड मीन्स कमिटी’ व सीनेट फाइनेंस कमिटी और प्रशासन के बीच आम सहमति को रेखांकित करती एक रूपरेखा जारी की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “उसके बाद कराधान समितियां उस पर राय लेंगी और आगामी सप्ताहों में अपने विधेयक पेश करेंगी। प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।”

इसकी रूपरेखा को ‘बिग सिक्स’ कहे जाने वाले सदन के नेता पॉल रेयान और वेज एंड मीन्स कमिटी के अध्यक्ष केविन ब्रांडी, सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककॉनेल और फाइनेंस कमिटी के अध्यक्ष ओरिन हैच, अंडर ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन म्यूनिख और नेशनल इकॉनोमिक काउंसिल के निदेशक गैरी कौन तैयार कर रहे हैं।

रेयान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘कंजर्वेटिव’ कर सुधार के लिए जोर देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493