इराक में बम विस्फोट में 50 की मौत

बगदाद, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक के दक्षिणी प्रांत धी कार में दो कार विस्फोट व गोलीबारी हमलों में तीन ईरानी तीर्थयात्रियों सहित कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी जसीम अल-खलीदी ने कहा कि हमले में 87 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें से एक हमला गुरुवार दोपहर बाद नसिरियाह शहर में एक रेस्तरां के पास हुआ। यह राजधानी बगदाद से करीब 370 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इराक के गृह मंत्रालय के प्रक्ता साद मान ने कहा कि इसके कुछ देर बाद इसी इलाके में एक कार बम ने एक सुरक्षा जांच चौकी को भी निशाना बनाया।

इन घातक हमलों की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

इराक के संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) के अनुसार, अगस्त महीने में आतंकवादी हमलों व दूसरी हिंसा में कुल 125 इराकी नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है और 188 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493