मिस्र, रूस की सेनाओं का सैन्याभ्यास शुरू

काहिरा, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र और रूस की सेनाओं ने आपसी सैन्य सहयोग अभियान के तहत संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुए इस संयुक्त सैन्याभ्यास में 600 जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके तहत आतंकवादी तत्वों का मुकाबले करने और स्वयं की सुरक्षा के लिए कई तरह की ड्रिलिंग की जा रही है।

इसके साथ ही मिस्र और सऊदी अरब की वायुसेनाओं ने भी गुरुवार को सैन्याभ्यास शुरू कर दिया।

मिस्र वार्षिक तौर पर अरब, अफ्रीकी और पश्चिमी देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास करता है, जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना और मित्र देशों के साथ सैन्य विशेषज्ञता साझा करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493