(खुसर-फुसर)-माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की देलावाड़ी में हुई बैठक की चर्चा लोग चटखारे ले कर ले रहे हैं,खबर है की लाखों रुपये खर्च कर हुई इस बैठक में दो पदाधिकारी रंग में थे,वे इसी बैठलक़ में जश्न भी मना रहे थे,हुआ यह की महिला अध्यापकों से मीटिंग के समय ये दोनो रेस्ट हाउस के पलंग पर लेट कर मीटिंग में हिस्सा लेते रहे और महिला अध्यापकों को कुर्सी पर बैठाये रखा.इसकी वीडिओ भी किसी ने बना ली है और वह वीडिओ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुचाने की जुगत चल रही है.चूंकि ये नियुक्तियाँ संघ के दबाव में हुईं इसलिये कारगुजारियों की वीडिओ भी उन्ही को दिखाई जायेगी.सुना है साहब सदमें में हैं और फिलहाल पर्दे से गायब हैं.लोग खुसर-फुसर कर रहा है की यदि संघ ऐसे लोगों को अपनी मान-प्रतिष्ठा का पर्याय मानता रहा तो समाज का क्या होगा.
dharmpath.com dharmpath