हेम्बर्ग का मिडफील्डर सालिहोविक के साथ करार

बर्लिन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। हेम्बर्ग फुटबाल क्लब ने फ्री एजेंट मिडफील्डर सेजाद सालिहोविक के साथ तत्काल प्रभाव के साथ करार किया है।

जर्मन लीग क्लब ने अपने आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘एचएसवी’ क्लब ने सालिहोविक के साथ करार कर अपनी मिडफील्डर पंक्ति को मजबूत किया है।

सालिहोविक ने हेम्बर्ग क्लब के साथ एक सीजन का करार किया है। इस करार के बाद क्लब के खेल निदेशक जेंस टोडट ने कहा, “सालिहोविक एक अनुभवी जर्मन लीग खिलाड़ी हैं और उन्होंने इतने वर्षो में अपनी क्षमताओं को साबित किया है।”

सालिहोविक ने कहा, “वह कई स्थानों पर खेल सकते हैं और लघु अवधि में हमें मदद दे सकते हैं।”

अपने करार के बारे में सालिहोविक ने कहा, “मैं सच में जर्मन लीग में वापसी चाहता था। इस कारण से मैंने कभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा और मैं आभारी हूं कि हाफ्फेनहाइम ने मुझे यह अवसर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493