अमृता खानविलकर कड़ी डाइट में जुटीं

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने कड़ी डाइट करने का निर्णय लिया है और इसके लिए वह केवल जूस, सूप और सालाद का ही सेवन कर रही हैं।

अभिनेत्री मेघना गुलजार की ‘राजी’ में अभिनय के लिए उत्सुक हैं। यह धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित होगी।

अपनी डाइट के बारे में अमृता ने कहा, “यह चंडीगढ़ और पटियाला में शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। वहां का खाना अद्भुत था, जिससे दूर रहना मुश्किल था। इसके लिए मैंने खुद को दोषी महसूस किया, मुझे लगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था और इसीलिए मैं कड़ी डाइट और वर्कआउट कर रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर एक घंटे का वर्कआउट करती हूं, जब भी सुबह या शाम मुझे समय मिलता है, इसलिए मैं रॉ प्रेसरी जूसेज पर हूं।”

उन्होंने कहा, “यह डाइट मुझे ऊर्जावान बनाती है और मैं इसका आनंद लेती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493