लंदन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। लंदन की ट्यूब ट्रेन में शुक्रवार को एक कोच में हुए विस्फोट में कम से कम 22 लोग घायल हो गए।
लंदन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। लंदन की ट्यूब ट्रेन में शुक्रवार को एक कोच में हुए विस्फोट में कम से कम 22 लोग घायल हो गए।
समाचार पत्र गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन ट्रेन में एक उपकरण देखा गया और सुबह की भीड़ के दौरान एक धमाके की आवाज सुनाई दी।
मेट्रोपॉलिटन व ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस बल घटना स्थल पर तुरंत पहुंची।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि एक यात्री को चेहरे पर चोट आई है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में एक सुपरमार्केट बैग के अंदर एक सफेद बाल्टी दिख रही है, लेकिन कोच में ज्यादा क्षति की बात नहीं कही जा रही है।
पार्सन्स ग्रीन में मौजूद अपने काम पर जा रहे बीबीसी लंदन के एक संवाददाता ने कहा, “धमाकों की आवाज के बाद लोग दहशत से ट्रेन से तेजी से उतर कर भाग रहे थे, भागने के दौरान लोग चोटिल भी हो गए।”
इस घटना की वजह से डिस्ट्रिक्ट लाइन पर अर्ल्स कोर्ट व विम्बलडन के बीच ट्रेन सेवाएं तुरंत निलंबित कर दी गईं।
dharmpath.com dharmpath