दक्षिण अफ्रीका ने जीता रेड बुल कैम्पस क्रिकेट फाइनल

गाले (श्रीलंका), 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की नोर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी (एनडब्ल्यूयू) ने श्रीलंका के बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल (बीएमएस) को शनिवार को सात विकेट से मात देकर रेड बुल कैम्पस वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता।

यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एनडब्ल्यूयू टॉस जीतकर बीएमएस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। एनडब्ल्यूयू के गेंदबाजों ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 18.4 ओवरों में 121 के स्कोर पर समेट दिया।

एम साराचचंद्र (24), डी विक्रमनायेक (21) और सी करुणारथने (29) के अलावा काई भी बल्लेबाज दहाई के आकड़े को भी छू नहींे पाया।

दूसरी पारी में बीएमस के स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन तेज गेंदबाजों की तरफ से मदद ना मिल पाने के कारण वह मैच हार गए।

122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एनडब्ल्यूयू की शुरूआत अच्छी नहीं रही और ऑफ स्पिनर के जयविरम ने सलामी बल्लेबाज वाईहान लुब्बे को 2 के निजी स्कोर पर पवेलियन में वापस भेज दिया।

लेकिन जे मलान (नाबाद 64) और एम एकरमैन (23) ने 48 रनों की साझेदारी की। उन्हें सातवें ओवर में ऑफ-स्पिनर जी विमलधर्म ने उन्हें आउट किया।

10 ओवरों के बाद एनडब्ल्यूयू का स्कोर 73/3 था जिसके बाद आर हासब्रोक (20 नाबाद) ने मलान के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी निभाई और 15.2 ओवरों में टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493