कोलकाता, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनांशु र्बोठाकुर और मनोज सेवा ने शनिवार को कलकत्ता हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है।
कोलकाता, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनांशु र्बोठाकुर और मनोज सेवा ने शनिवार को कलकत्ता हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है।
दूसरी वरीय इस जोड़ी ने राघु दामानी और राघव खुल्लर की जोड़ी को मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
पुरुष युगल ओपन फाइनल में अभिनांशु और मनोज की जोड़ी ने अपनी विपक्षी जोड़ी को 6-2, 6-0 से मात दी। यह मैच एक घंटे तक चला।
अंडर-18 बालक युगल मुकाबले में शीर्ष वरीय प्रणव जैन और रोशन कुमार ने मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद सूफियान को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात दी।
अंडर-12 और अंडर-14 बालिका वर्ग में अनुष्का सिंह और शिमरीन अहमद ने जीत हासिल की।
इस टूर्नामेंट का आयोजन कलकत्ता साउथ क्लब में सिंथेटिक और लाल बजरी के कोर्ट पर किया गया था।
dharmpath.com dharmpath