इराक में आत्मघाती कार बम विस्फोट, 2 मरे

बगदाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इराक के किरकुक शहर में आत्मघाती कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह हमला शनिवार शाम को हुआ, एक आत्मघाती हमलवार ने विस्फोटकों से भरी कार में विस्फोट कर दिया।

सूत्र के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़भी सकती है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इराक में बीते कुछ समय में आत्मघाती हमले बढ़े हैं। ये हमले सुरक्षाबलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493