अमेरिकी वायुसेना की 70वीं वर्षगांठ का जश्न

वाशिंगटन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी वायुसेना की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर सैन्यअड्डे पर हवाई शो का आयोजन किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दो दिवसीय शो शनिवार को मैरीलेंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शुरू हुआ। इसमें एरियल टीम थंडरबर्ड्स ने भी आसमान में करतब दिखाए।

हवाई प्रदर्शनों में अमेरिका की विशेष ऑपरेशंस कमान ‘पैरा कमांडोज’ पैराशूट टीम, अमेरिकी सेना गोल्डन नाइट्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

इस शो के दौरान 30 से अधिक विमानों ने करतब दिखाए। इसमें बी-2स्टील्थ बमवर्षक, एफ-16 फाइटिंग फाल्कन, एरियल रिफ्यूलिंग विमान केसी-135, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-17 ग्लोबमास्टर तृतीय, जेट टर्बोफैन विमान ए-10 शामिल हैं।

इस दौरान 10,000 से अधिक लोग इसके गवाह बने।

राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को सैन्यअड्डे पहुंचे और सैन्यकर्मियों को संबोधित किया।

अमेरिकी वायुसेना का गठन 1947 में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493