येसुदास ने केरल के मंदिर में पूजा के लिए अनुमति मांगी

तिरुवनंतपुरम, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। महान पाश्र्व गायक के.जे. येसुदास ने विजयदशमी के अवसर पर मशहूर श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने की अनुमति मांगी है।

तिरुवनंतपुरम, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। महान पाश्र्व गायक के.जे. येसुदास ने विजयदशमी के अवसर पर मशहूर श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने की अनुमति मांगी है।

विजयदशमी इस वर्ष 30 सितंबर को मनाई जाएगी।

रोमन कैथोलिक परिवार में जन्मे येसुदास ने मंदिर के अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। उनकी प्रार्थना पर अंतिम निर्णय मंदिर समिति द्वारा लिया जाएगा।

मंदिर के नियमों के अनुसार, हिंदू धर्म में विश्वास रखने वालों को यहां पूजा की अनुमति दी जाती है।

येसुदास का कहना है कि भगवान गुरुवायूरपन पर कई गीत गाने के बावजूद उन्होंने त्रिशूर जिले के गुरुवायूर में स्थित मशहूर श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान के दर्शन नहीं किए हैं, क्योंकि मंदिर में गर हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

येसुदास को गाते हुए 56 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 14 भाषाओं में 1 लाख से अधिक गाने गाए हैं।

वर्ष 1975 में उन्हें पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493