प्रीमियर लीग : अगुएरो की हैट्रिक, सिटी ने वार्टफोर्ड को दी मात

वार्टफोर्ड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्गियो अगुएरो की हैट्रिक के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के पांचवें दौर में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी ने वार्टफोर्ड को मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विकारेज रोड पर शनिवार रात को खेले गए मैच में सिटी ने वार्टफोर्ड को 6-0 से मात दी।

पहले हाफ की शुरुआत के बाद 27वें मिनट में अगुएरो ने गोल कर सिटी का खाता खोला। इसके बाद अगुएरो ने चार मिनट बाद दूसरा गोल किया।

जीसस गेब्रिएल ने 38वें मिनट में सिटी के लिए तीसरा गोल किया। इस प्रकार पहले हाफ में सिटी क्लब ने 3-0 से बढ़त ली।

दूसरे हाफ में भी अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए वार्टफोर्ड को गोल का एक भी मौका न देकर सिटी ने तीन और गोल किए।

निकोलस ओटामेंडी ने 63वें मिनट में गोल किया और सिटी को 4-0 से आगे किया। इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमें जद्दोजहद करती रहीं।

अगुएरो ने 81वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए सिटी के लिए पांचवां गोल किया और इसके बाद मैच की समाप्ति से एक मिनट पहले रहीम स्टर्लिग ने पेनाल्टी पर गोल कर सिटी को 6-0 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही सिटी क्लब ने लीग सूची में 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज युनाइटेड से तीन अंक आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493