अटलांटिक में 3 तूफानों की स्थिति बन रही

वाशिंगटन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अटलांटिक में तीन तूफानों की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह तूफान इरमा से प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम बढ़ने का भी अनुमान जताया है।

सीएनएन ने अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के हवाले से बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मारिया’ पश्चिमी अटलांटिक महासागर में शनिवार को स्थिति बनी थी और यह सोमवार देर शाम तक चक्रवात में तब्दील हो जाएगा और बुधवार तक प्रचंड रूप धारण कर लेगा।

मारिया सुबह तड़के लेसर एंटीलेस से लगभग 500 मील की दूरी पर था। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 50 मीटर प्रतिघंटा थी।

तूफान 16 लोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कैरीबियाई की तरफ बढ़ रहा है।

मारिया अगले 48 से 72 घंटे तक लीवार्ड द्वीप पहुंच सकता है और इसके बाद प्यूटरे रिको, हैती और डोमिनिशियन रिपब्लिक की ओर बढ़ेगा।

तूफान जोस श्रेणी 1 का तूफान है। इसकी अधिकतम रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह सोमवार रात तक तूफान बना रह सकता है।

तूफान हार्वे ने 25 अगस्त को टेक्सास में दस्तक दी थी, इसकी वजह से बाढ़ आई थी, जिसमें 83 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493