प्रीमियर लीग : टोटेनहम, लीवरपूल के मैच ड्रॉ रहे

लंदन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पांचवें दौर में टोटेनहम का मैच स्वांसी के खिलाफ और लीवरपूल का मैच बर्नली के खिलाफ ड्रॉ रहा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के वेम्ब्ले स्टेडियम में शनिवार रात को टोटेनहम और स्वांसी के बीच खेला गया मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।

इसके अलावा, बर्नली के खिलाफ लीवरपूल का मैच 1-1 से बराबरी के साथ समाप्त हुआ।

टोटेनहम और स्वांसी की टीमों ने गोल कर बढ़त हासिल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन दोनों ही टीमें इसमें नाकाम रहीं। इस कारण यह मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।

इसके अलावा, एक अन्य मैच में स्कॉट आरफील्ड की ओर से 27वें मिनट में किए गए गोल के दम पर बर्नली ने खाता खोला। हालांकि, बढ़त की यह खुशी ज्यादा देर तक टीम के पास नहीं रह पाई।

मोहम्मद सालाह ने अगले तीन मिनट में लीवरपूल के लिए गोल कर इस बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद, दोनों टीमों की ओर से दूसरे हाफ में अंतिम समय तक कोई भी गोल नहीं हुआ और यह मैच 1-1 से बराबरी पर ही समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493