पंजाबी गीत में दिखेंगी गौहर खान

मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इस वर्ष की शुरुआत में अभिनेत्री विद्या बालन के साथ फिल्म ‘बेगम जान’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गौहर खान ने एक पंजाबी गीत ‘बेवफाई’ में अभिनय किया है।

अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित द्वारा निर्देशित गीत का वीडियो रविवार को जारी हुआ। इसमें गौहर अभिनेता अनुज सचदेवा के साथ नजर आ रही हैं। इसे बी पराक ने गया है।

वर्ष 2015 में फिल्म ‘ओ यारा एव्ांई एंवई लुट गया’ के साथ पंजाबी फिल्म उद्योग में करियर की शुरुआत करने वाली गौहर ने कहा, “मैं अरविंद खैरा और बी पराक के साथ काम करना चाहती थी। इसके अलावा गीत पर शानदार प्रस्तुति की भी काफी गुंजाइश थी। मैं हमेशा कलाकार के रूप में अपनी क्षमताएं दिखाना चाहती हूं।”

खैरा ने फेसबुक पर गीत का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा, “सदाबहार गीत ‘मन भरया’ देने के बाद ‘बेवफाई’ के साथ बी पराक की वापसी। इसमें बेहद प्रतिभाशाली गौहर खान और अनुज सचदेवा हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493