चेन्नी वनडे : धौनी, पांड्या ने बचाई साख, आस्ट्रेलिया को 282 रनों का लक्ष्य

चेन्नई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। हार्दिक पांड्या (83) और महेंद्र सिंह धौनी (79) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को किसी तरह अपनी साख बचाते हुए एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के साथ जारी पहले वनडे मैच में सात विकेट खोकर 281 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केवल 87 रनों के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में हार्दिक और धौनी ने टीम को संभाला और शतकीय साझेदारी की। हार्दिक के आउट होने के बाद धौनी ने भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 32) के साथ स्कोर को 281 रनों तक पहुंचाया।

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी को इस कदर कमजोर करने में वनडे टीम में वापसी करने वाले नाथन कल्टर नाइल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

इसके अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट चटकाए और जेम्स फॉल्कनर तथा एडम जाम्पा को एक-एक सफलता मिली।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493