वार्टफोर्ड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला का कहना है कि टीम के स्ट्राइकर सर्गियो अगुएरो एक महान खिलाड़ी हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगुएरो क्लब के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी एरिक ब्रूक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्रूक ने क्लब के लिए रिकॉर्ड 177 गोल किए हैं और अगुएरो ने 2011 के बाद से अब तक क्लब के लिए कुल 175 गोल किए हैं और ऐसे में वह ब्रूक के रिकॉर्ड को तोड़से से तीन गोल दूर हैं।
इस बारे में गार्डियोला ने कहा, “आशा है कि वह ब्रूक के रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ेंगे और हमारे लिए यह बड़े जश्न की बात होगी। अगुएरो एक महान खिलाड़ी हैं और उनके गोल की संख्या इस बात को बखूबी साबित करती है।”
इंग्लिश प्रीमियर लीग में शनिवार रात को खेले गए पांचवें दौर के मैच में अगुएरो की हैट्रिक के दम पर सिटी ने वार्टफोर्ड क्लब को 6-0 से मात दी थी।
dharmpath.com dharmpath