स्पेनिश लीग में ईबर ने लीगेंस को 1-0 से हराया

ईबर (स्पेन), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। ईबार ने यहां खराब मौसम के बीच खेले गए एक मैच में लीगेंस को 1-0 से हराया।

समाचार ऐजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को मेजबान टीम ईबर को उनके इपुरुआ स्टेडियम की 70 वीं वर्षगांठ पर मिली यह जीत बार्सिलाना के खिलाफ अगले मैच के लिए उनका उत्साह बढ़ाएगी।

ईबार ने मैच के पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन लीगेंस के कोच एशियर गटीर्नो की रणनीतियों ने ईबार को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

देसरे हाफ की शुरूआत में हुई भारी बारिश के बावजूद दोनों टीमों ने बेहतर खेल दिखाया।

मैच के 52 वें मिनट में ईबर के एलेक्स ग्लेवेज ने तकाशी इनू के क्रॉस पर हेडर से गोल मारकर बारिश के कारण दुखी दर्शकों में नई जान फूंक दी।

इनू को दूसरे हाफ में गोल करने का एक मौका गवां दिया जिसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हो सका और ईबार ने इस जीत के साथ पूरे 3 अंक हासिल किए।

इस मैच के बाद दोनों ही टीमें के 4 मैचों में 6 अंक है लेकिन गोल अंतर के आधार पर लीगेंस अंक तालिका में ईबार से एक स्थान ऊपर 5 वें पाएदान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493