रोम, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली फुटबाल जगत के दिग्गज क्लब इंटर मिलान ने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखा है।
सेरी-ए लीग के चौथे दौर में शनिवार रात इंटर मिलान क्लब ने क्रोटोने क्लब के 2-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पहले हाफ में दोनों टीमों में से किसी भी टीम की ओर से गोल नहीं किया गया।
पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच काफी समय तक गोल दागने के लिए संघर्ष देखा गया।
ऐसे में 82वें मिनट में मिलान स्क्रीनियार ने गोल कर इंटर मिलान का खाता खोला।
इसके बाद इंजुरी टाइम में इवान पेरिसिक ने गोल कर इंटर मिलान को क्रोटोने पर 2-0 से जीत दिलाई।
इस जीत से इंटर ने लीग सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं क्रोटोने 18वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath