जॉर्ज से 9,000 पाउंड पाने वाली महिला ने बच्चे को जन्म दिया

लंदन, 18 सितंबर (आईएएनएस)। एक महिला, जिसे दिवंगत गायक जॉर्ज माइकल ने 9,000 पौंड दिए थे, उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया है।

लिनेट गिलार्ड गर्भधारण करने के लिए 13 साल तक जूझती रहीं। वह 2008 में एक शो ‘डील या नो डील’ में भी गई थीं, यह देखने कि क्या वह उस महत्वपूर्ण आईवीएफ इलाज के लिए यहां से पैसे जुटा पाती हैं या नहीं। एक निर्णय जिसके परिणामस्वरूप माइकल ने अपना एपिसोड देखा और चैनल 4 के मालिकों के माध्यम से उन्हें 9,000 पाउंड का गुमनाम दान दिया।

मिरर डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, गिलार्ड (38) को अब सेथ लोगन जॉर्ज हार्ट की मां बनने पर गर्व है। उन्होंने अपने बेटे के नाम के बीच में गायक का नाम दिया है।

उन्होंने बच्चे को दो सप्ताह पहले जन्म दिया है और अपना काम करते वक्त वो माइकल के गाने सुनती हैं और सेथ को गले लगाती हैं।

लिनेट ने जॉर्ज के उदार उपहार द्वारा आईवीएफ के नौ दौरों से गुजरने के बाद बच्चे को जन्म दिया। इसके लिए उन्होंने जार्ज को धन्यवाद दिया। इसके पीछे जॉर्ज की एक शर्त थी कि बच्चे के पूरे जीवन में उनका नाम सामने नहीं आएगा।

पिछले साल लिनेट और उनके साथी नेथन हार्ट ने आईवीएफ के इलाज में एक आखिरी बार कोशिश करने का फैसला किया। लेकिन उनके अंतिम दौर की शुरुआत से पहले ही लिनेट स्वाभाविक रूप से गर्भवती हो गईं।

“मुझे पता चला कि जिस दिन मैं गर्भवती हुई, उसी दिन उनका निधन हो गया था।” लिनेट ने कहा, “मुझे यकीन है कि जब वह बड़ा होगा, तब सेथ जॉर्ज को एक प्रेरणा के रूप में देखेगा।”

पिछले साल दिसंबर में गायक का निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493