लॉस एंजेलिस, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 69वें एमी अवॉर्डस 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर बलमेन का सफेद गाउन पहनकर जलवा बिखेरा।
यह अवॉर्ड्स भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह हुए।
प्रियंका पंखों वाले सफेद गाउन में बेहद दिलकश लग रही थीं। उनके गाउन में लगे क्रिस्टल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
प्रियंका की लुक की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल की हुई थी और बेरी रेड रंग की लिपिस्टक में काफी हॉट लग रही थीं।
प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की है। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाल रंग के गाउन में भी कहर ढाया था।
dharmpath.com dharmpath