एलेक बाल्डविन ने ट्रंप के किरदार के लिए एमी जीता

लॉस एंजेलिस, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता एलेक बाल्डविन ने शो ‘सैटरडे नाइट लाइव’ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का किरदार निभाने के लिए 69वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में हास्य श्रृंखला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

साल 2009 के बाद अपना पहला एमी लेते हुए बाल्डविन ने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे कहना चाहिए आखिरकार लंबे इंतजार के बाद, राष्ट्रपति महोदय..यह रहा आपका एमी।”

उन्होंने यह बात 17 सितम्बर को हुए समारोह के मेजबान स्टीफन कोलबर्ट के शुरुआती भाषण में ट्रंप का मजाक बनाए जाने की प्रतिक्रिया में कही।

कोलबर्ट ने ट्रंप को उनके शो ‘द एपरेंटिस’ के लिए हॉलीवुड द्वारा एमी नहीं दिए जाने को लेकर मजाक उड़ाया था।

कोलबर्ट ने कहा, “अगर वह (ट्रंप) यह पुरस्कार जीत जाते तो मैं शर्त लगाता हूं कि वह राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ते।”

केट मैकिनन ने कॉमेडी सीरीज वर्ग में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का एमी पुरस्कार जीता। डेव चैपल ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट अभिनेता और अभिनेत्री मेलिसा मैकार्थी ने कॉमेडी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493