बॉलीवुड ने शबाना को 67वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। शेखर कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर, ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को उनके 67वें जन्मदिन पर प्यार भरी शुभकामनाएं भेजी हैं और उन्हें अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया है।

कवि कैफी आजमी और रंगमंच की अभिनेत्री शौकत आजमी की बेटी शबाना ने 1974 में ‘अंकुर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और जल्द ही वह समानांतर सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उन्होंने पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मान जीते हैं। शबाना को पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

शबाना ने ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, ‘पार’, ‘मंडी’, ‘आग’, ‘निशांत’, ‘मासूम’, ‘जूनून’, ‘शतरंज के खिलाडी’, ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नीरजा’ और ‘चॉक एंड डस्टर’ समेत कई फिल्मों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।

सेलेब्रिटीज ने ट्वीट कर शबाना को जन्मदिन की बधाई दी।

शेखर कपूर : जिन शानदार कलाकारों के साथ काम करके मजा आया उनमें से एक शबाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ‘मासूम’।

अनिल कपूर : 30 वर्षो से अधिक की दोस्ती। समय कैसे बीत जाता है। जन्मदिन मुबारक शबाना आजमी।

ऋतिक रोशन : प्यारी शबाना आंटी, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आपको ढेर सारा प्यार। आपका साल अच्छा बीते। शबाना आजमी।

हुमा कुरैशी : हमेशा ढेर सारा प्यार। शबाना आजमी आप प्रेरणास्रोत हैं।

दिव्या दत्ता : कुछ लोगों का दिल में एक विशेष स्थान होता है..शबाना आजमी आप हमेशा से ही विशेष रही हैं, जन्मदिन मुबारक। बहुत सारा प्यार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493