‘100 परसेंट कढाल’ में लावण्या त्रिपाठी की जगह शालिनी पांडे

चेन्नई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की अभिनेत्री शालिनी पांडे आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ‘100 परसेंट कढाल’ के साथ अपने तमिल फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं, जो पहले लावण्या त्रिपाठी को पेश किया गया था।

फिल्म के निर्देशक चंद्रमौली ने आईएएनएस को बताया, “लावण्य के गैरपेशेवर तरीके से फिल्म से अलग होने के बाद हमने उनकी जगह शालिनी का चयन किया है। हमने शनिवार को शालिनी का एक टेस्ट लिया और तुरंत उन्हें फिल्म के लिए साइन कर लिया। उनका व्यक्तित्व चरित्र में बहुत ऊर्जा भरेगा।”

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर की शुरुआत में ही शुरू होने वाली थी, लेकिन लावण्या के बाहर होने की वजह से इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

इस पर उन्होंने कहा, “लावण्या के बाहर होने के कारण हमारी पूरी शूटिंग का शेड्यूल बदल गया। अब हम 11 अक्टूबर से शूटिंग शुरू करेंगे। भारत में एक महीने की शूटिंग के बाद हम बाकी की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगे।”

यह फिल्म तेलुगू की रीमेक है, जिसमें जी.वी. प्रकाश कुमार भी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493