भारत की दीया वर्ल्ड कैडेट टेबल टेनिस चैलेंज के लिए टीम एशिया में शामिल

मुम्बई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की दीया पराग चिटाले ने क्रोएशिया जूनियर एंड कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को कांस्य पदक हासिल किया। दीया का यह कैडेट गर्ल्स सिंगल्स कटेगरी में दूसरा कांस्य है।

क्रोएशियाई शहर वाराजदिन में आयोजित इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं एकमात्र भारतीय मुम्बई निवासी दीया ने कांस्य पदक सुरक्षित करने की राह में विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की सातसुकी ओडो को क्वार्टर फाइनल में 11-7,3-11,11-8,12-10 से हराया।

सेमीफाइनल में दीया का फाइनल में विश्व की 11वीं और टूर्नामेंट की तीसरी वरीय खिलाड़ी रूस की एलिजाबेथ अब्रामियन से सामना हुआ। वह यह मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। एक समय दीया 11-6, 5-11, 11-7 से बढ़त ले रही थीं लेकिन इसके बाद वह चौथा गेम 9-11 और फिर निर्णायक गेम 5-11 से हार गईं।

इस तरह दीया के हाथ से रजत या फिर अधिकतम स्वर्ण फिसल गया। दीया ने अंडर-15 टीम कैडेट गर्ल्स कटेगरी में कांस्य जीता था। दीया की साथी रूस की लियुबोव टेन्सटर थीं। इसके बाद दीया ने तीन क्वालीफाइंग मुकाबले जीतकर जूनियर सिंगल्स के मुख्य दौर में जगह बनाई।

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली दीया को टीम एशिया में जगह मिली है। अब दीया 21 से 29 अक्टूबर तक फिजी में होने वाले वर्ल्ड कैडेट चैलेंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेती नजर आएंगी।

दीया ने अपनी इस सफलता पर कहा, “मैं जिस तरह से खेली, उससे खुश हूं। मैं जीत की स्थिति में होते हुए भी कुछ मैच हार गई लेकिन यह मेरे लिए कुल मिलाकर अच्छा टूर्नामेंट रहा। इससे मेरा मनोबल बढ़ा है।”

दीया ने दो साल पहले मिस्र में आयोजित वर्ल्ड कैडेट चैलेंज टूर्नामेंट में वर्ल्ड होप्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493