आई-लीग में नजर आएंगी दिल्ली डायनामोज की यूथ टीमें

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी-दिल्ली डायनामोज ने सोमवार को अपनी तीन नई यूथ टीमों को लांच किया, जो इस साल आई-लीग में नजर आएंगी।

अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-18 वर्ग में लांच की गई ये तीन टीमें इसी वर्ग में अक्टूबर से आई-लीग में खेलेंगी।

युवा फुटबाल खिलाड़ियों के लिए इन अवसरों पर डायनामोज के मुख्य कोच मिगुएल एंगेल पुर्तगाल ने कहा, “अपने करियर के शुरुआती चरण में एक चुनौतीपूर्ण स्तर पर शुरुआत करना इन युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर है।”

मोहन बागान के पूर्व खिलाड़ी और डिफेंडर ऋषि कपूर को अंडर-18 टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है और इसके अलावा प्रमोद रावत को अंडर-15 तथा गिगि जोस को अंडर-13 टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंडर-18 टीम की कोचिंग में कपूर का साथ टाटा फुटबाल अकादमी के पूर्व स्नातक खिलाड़ी संदीप देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493