एशियाई खेलों में वॉलंटियर बन सकते हैं विदेशी नागरिक

जकार्ता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। एशियाई खेलों की समिति (आईएनएएसजीओसी) ने 18वें संस्करण के आयोजन के लिए विदेशी नागरिकों को वॉलेंटियर्स के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है।

हालांकि, इंडोनेशिया में रह रहे विदेशी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। समिति के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अगले साल एशियाई खेलों का आयोजन होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईएनएएसजीओसी के चेयरमैन एरिक थोहिर ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए 30 प्रतिशत अर्थात कुल 13,000 वॉलंटियर्स पदों के लिए विदेशी नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

एरिक ने कहा, “हमने इंडोनेशिया में रह रहे विदेशी नागरिकों को यह अवसर दिया है। उनके लिए 30 प्रतिशत कोटा आरक्षित किया गया है।”

इन पदों के लिए एशिया के देशों की भाषाएं जानने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

समिति के अनुसार, अगले साल इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों में 45 देशों से कुल 11,000 एथलीट हिस्सा लेंगे।

इंडोनेशिया की राजधानी साउथ सुमात्रा में अगले साल 18 अगस्त से दो सितम्बर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493