नेपाल में स्थानीय चुनाव का तीसरा और आखिरी चरण शुरू

काठमांडू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में 1997 के बाद से पहली बार सोमवार को स्थानीय चुनावों के आखिरी चरण के लिए मतदान शुरू हुआ। 2006 में करीब एक दशक तक चले गृहयुद्ध के खत्म होने के बाद पहली बार स्थानीय चुनाव हो रहे हैं। इसके जरिए 2008 में राजतंत्र के समाप्त होने पर फैली अस्थिरता को समाप्त कर देश में लोकतंत्र को बहाल करने की कोशिश है।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, प्रांत-2 में 136 स्थानीय निकायों को चुनने के लिए 26 लाख से अधिक योग्य मतदाता हैं।

तीसरे चरण के चुनाव में कुल 6,627 जन प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। मतदान प्राधिकरण के मुताबिक, मैदान में 37,236 उम्मीदवार है, जिनमें से 39 प्रतिशत महिलाएं हैं।

स्थानीय चुनावों के तीसरे चरण को मधेसी समेत दूसरे जातीय समूहों के असंतोष को समायोजित करने के लिए घोषित किया गया है। समूहों ने प्रांत में अधिक क्षेत्र की मांग की थी और पहले इसे सुलझाने की बात कही थी।

सरकार ने एक समझौते पर सहमति बनने की उम्मीद में 18 सितंबर तक उनके प्रांत में मतदान को स्थगित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493