डीस्पोर्ट को मिले भारत में लावेर कप टेनिस के प्रसारण अधिकार

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। डिस्कवरी कम्यूनिकेशन के टेलीविजन चैनल-डीस्पोर्ट ने भारत में सोमवार को लावेर टेनिस कप टूर्नामेंट के प्रसारण हासिल कर लिए हैं।

लावेर कप टूर्नामेंट हर साल अमेरिका ओपन के दो सप्ताह बाद आयोजित होता है।

इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले संस्करण का आयोजन प्राग में हुआ था।

इस साल इस टूर्नामेंट में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रोजर फेडरर, स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, इसमें डोमिनिक थीम, एलेक्जेंडर ज्वेरेव, मारिन सिलिक, थॉमस बर्डिक, निक किर्गियोस, जॉन इस्नर, जुआन मार्टिन डेल पोटरो और सैम क्वेरी को भी देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493