अनुपम संग काम का अनुभव शानदार रहा : हिमांश

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया कि आगामी फिल्म ‘रांची डायरीज’ में अभिनेता अनुपम खेर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा।

हिमांश ने दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘यारियां’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और वह पहली बार ‘रांची डायरी’ में अनुपम के साथ नजर आएंगे।

अनुपम संग काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर हिमांश ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “मेरे अब तक किए कामों में सबसे अच्छा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके साथ काम किया और जितना सीख सकता था सीखा।”

अभिनेता (27)का कहना है कि अनुपम के साथ काम करते हुए उन्होंने अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखा।

उन्होंने कहा, “उनके साथ काम करते हुए मुझे पता चला कि शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे अपनी भूमिका की तैयारी किस तरह करनी है।”

साžिवक मोहंती द्वारा निर्देशित ‘रांची डायरीज’ अनुपम द्वारा निर्मित है।

हिमांश का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने अभिनय कौशल में और निखार लाना पड़ा।

‘रांची डायरीज’ 5 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493