मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पटानी अभिनीत फिल्म ‘बागी’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग शुरू हो गई है।
वर्ष 2016 में फिल्म के पहले सीक्वल में नजर आ चुके टाइगर ने सोमवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह दिशा, फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ टाइगर ने लिखा है, “और ‘बागी 2’ की शूटिंग शुरू। अहमद खान, दिशा पटानी, शायरा अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला।”
दिशा ने भी मंगलवार को वही तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “और इस तरह हमने ‘बागी 2’ की शूटिंग शुरू की। टाइगर श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला, अहमद खान। अभी तो हमने स्टार्ट (शुरू) किया है।”
टाइगर आगामी फिल्म में बाल मुड़ाए हुए नजर आएंगे।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले हो रहा है।
फिल्म ‘बागी-2’ के 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath