नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान का कहना है कि वह ‘गर्ल पॉवर’ पर फिल्म की जगह वेब श्रंखला का निर्माण कर सकती हैं।
फराह (52) ने इससे पूर्व आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा था कि वह ‘गर्ल पॉवर’ पर फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं, जो उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में ‘वास्तविक’ होगी।
वहीं इस बारे में पूछे जाने पर फराह ने कहा, “नहीं यह वेब श्रृंखला में बदल सकती है। मुझे नहीं पता, लेकिन ‘लिप सिंग बैटल’ शूट पूरा होते ही मैंने पटकथा लिखनी शुरू कर दी है।
‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक वर्तमान में ‘लिप सिंग बैटल’ की मेजबानी कर रही हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय शो ‘लिप सिंग बैटल’ का भारतीय रूपांतरण है।
इसमें न केवल बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स दिखाई दे रहे हैं, बल्कि टेलीविजन कलाकार और खेल-जगत से जुड़ी हस्तियां भी इसमें शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath