‘कांग्रेस मुक्त’ महाराष्ट्र के लिए काम करें बीजेपी कार्यकर्ता: पीएम मोदी

narendra-modi-53c60c5b7ad62_exlstमुंबईमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें विश्वास के साथ लोगों के पास जाना चाहिए और ‘कांग्रेस मुक्त’ राज्य के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने हाल के लोकसभा चुनावों का जिक्र किया और कहा कि पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार को जनमत मिला है जिसने लोगों की उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार को बहुमत मिला है। भाजपा नीत सरकार के शासन संभालने के बाद लोगों को लग रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को लेकर उम्मीद है।

अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी को जीत के विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त महाराष्ट्र के लिए एकजुट होना चाहिए। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्‍टूबर में होने हैं।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़णविस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी की वार्तालाप के बारे में कहा कि वह आए, वह बोले, उन्होंने जीत लिया। राज्य भाजपा के एक प्रवक्ता ने बैठक के बाद कहा कि मोदी ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र में भाजपा नीत सरकार के कामकाज के बारे में हमारा विचार भी जानना चाहा। प्रवक्ता ने कहा कि वह चाहते थे कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोग आगे आएं और वार्तालाप में शिरकत करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493