‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग खत्म होने में 2 दिन बाकी

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज के लिए तैयार निर्देशक अली अब्बास जफर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिन बचे हैं।

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज के लिए तैयार निर्देशक अली अब्बास जफर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिन बचे हैं।

अली अब्बास जफर ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बंदूक चलाते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने लिखा, “‘टाइगर जिंदा है’ के आखिरी दो दिन बाकी। वाईआरएफ टीम टाइगर। अबू धाबी का सबसे लंबा शेड्यूल समाप्त होने वाला है।”

अबू धाबी के विभिन्न स्थानों पर ‘टाइगर जिंदा है’ का 65 दिनों का शूटिंग शेड्यूल 4 मई से शुरू हुआ था।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। इसमें कैटरीना कैफ और सलमान खान भी हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सलमान और कैटरीना साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘युवराज’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ और ‘पार्टनर’ में दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493