दीपक घिमिरे अभिनय क्षेत्र में उतरने को तैयार

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल-इवेंट मैनेजर दीपक घिमिरे नेपाली फिल्म ‘अनुराग’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

दीपक ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि आखिरकार एक नेपाली फिल्म में मुझे अभिनय का मौका मिला। मैं नेपाली फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकता। मैं अभिनेत्री अलीजा गौतम के साथ प्रमुख भूमिका में हूं। यह एक संगीतमय प्रेम कहानी है। हम अक्टूबर के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।”

यह अलीजा फिल्मस प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और सत्या राज चौलगेन द्वारा निर्देशित होगी।

नेपाल में जन्मे दीपक का सपना बॉलीवुड में कदम रखना भी है।

उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय करना चाहता हूं। यह सपना साकार होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493