ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थिति पर गांगुली ने संतोष जताया

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद बुधवार को यहां धूप निकली, जिसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम का दौरा किया और इसकी स्थिति पर संतुष्टि जताई।

इसी स्टेडियम में गुरुवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

बारिश के कारण पिछले 48 घंटों से स्टेडियम की पिच को ढक कर रखा गया था। बुधवार को इस पर से कुछ देर के लिए कवर हटाया गया।

कवर हटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 22 यार्ड की पिच का जायजा लिया।

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस पिच पर जितनी भी घास है, उतनी शायद हाल में उन्होंने भारत की किसी पिच पर नहीं देखी।

गांगुली ने स्थानीय क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ पिच का जायजा लेने के बाद एक बयान में कहा, “मैं विकेट से संतुष्ट हूं। अगर बारिश होती भी है, तो कोई परेशानी नहीं होगी।”

सीएबी के सूत्रों के अनुसार, विकेट पर उसी प्रकार का खेल देखने को मिलेगा, जिस प्रकार का खेल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान देखने को मिलता है या जैसा इंग्लैंड के खिलाफ इस साल जनवरी में भारतीय टीम ने खेला था।

बुधवार सुबह भी हल्की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493