टोक्यो, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
द इंडिपेंडेंट ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि कामिशी से लगभग 281 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में और फुकुशिमा से लगभग 321 मील दूर पूर्व में भूंकप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके तड़के 2.37 बजे महसूस किए गए।
भूकंप से अभी किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है। सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath