रियल ने बेंजेमा के करार को 2021 तक बढ़ाया

मेड्रिड, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड क्लब ने अपने फारवर्ड करीम बेंजेमा के साथ किए गए करार को 2021 तक बढ़ा दिया है।

स्पेनिश क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में फ्रांस के फारवर्ड बेंजेमा के साथ किए गए करार के बारे में विस्तार की जानकारी दी।

स्पेनिश क्लब ने अपने एक बयान में लिखा, “रियल और बेंजेमा ने करार में विस्तार के मामले में हामी भर दी है। इस विस्तार के तहत अब बेंजेमा 30 जून, 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।”

रियल ने कहा कि 29 वर्षीय खिलाड़ी बेंजेमा सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में गुरुवार को संवाददाताओं से मुखातिब होंगे।

बेंजेमा साल 2009 में ल्योन क्लब से 3.5 करोड़ यूरो (4.2 करोड़ डॉलर) में रियल में शामिल हुए थे।

अब तक अपने करियर में रियल के लिए बेंजेमा ने सभी प्रतियोगिताओं में 180 से भी अधिक गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493