शिल्पा शेट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती की प्रशंसा की

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। नृत्य आधारित रियलिटी टीवी शो ‘सुपर डांसर’ के दूसरे सत्र के लिए तैयार अभिनेत्री-उद्यमी शिल्पा शेट्टी ने अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को ‘पवित्र आत्मा वाला एक दिग्गज’ बताते हुए उनकी शान में कसीदे पढ़े हैं।

शिल्पा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर ‘डिस्को डांसर’ अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा की। वह डांस शो में निर्णायक मंडल की सदस्य हैं।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “गीता कपूर और अनुराग बसु के ‘सुपर डांसर’ अध्याय 2 में दिग्गज मिथुन दादा का साथ.. एक पवित्र आत्मा और शानदार अभिनेता और मेरे सह-निर्णायक।”

‘सुपर डांसर’ की मेजबानी के अलावा, शिल्पा छोटे पर्दे के लाइव गेम शो ‘आंटी बोली लगाओ बोली : सबसे कम सबसे अनोखी’ की निर्माता हैं।

अभिनेत्री इससे पहले कुछ रियलिटी टीवी शो में निर्णायक के रूप में नजर आ चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493