पति को बिना श्रृंगार भाती हैं एश्ले ग्राहम

लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल एश्ले ग्राहम के पति उन्हें बिना मेकअप पसंद करते हैं और यही वजह है कि उन्होंने स्प्रिंग/समर 2018 फैशन शो के रैंप पर बिना मेकअप ही जलवे बिखेरे।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, 29 वर्षीय प्लस-साइज मॉडल न्यूयॉर्क फैशन वीक में डिजाइनर माइकल कॉर्स के स्प्रिंग/समर 2018 फैशन शो के लिए रनवे पर अपने चेहरे पर बिना कोई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाए पहुंचीं।

ग्राहम का कहना है कि यह उनके लिए साधारण सी बात थी क्योंकि उनके पति जस्टिन एर्विन उन्हें उनके प्राकृतिक रूप में ही पसंद करते हैं।

उन्होंने बताया कि खूब पानी पीकर और महीने में दो बार ऑक्सीजन फेशियल के जरिए वह अपनी खूबसूरती बरकरार रखती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत सारा पानी पीती हूं। मुझे पता है सभी यही कहते हैं, लेकिन यह सही है। और, माजिया शिमन का ऑक्सीजन फेशियल अद्भुत है। मैं महीने में दो बार उनके पास जाती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493