अंडर-17 विश्व कप के लिए भारत पहुंचने वाली पहली टीम कोलंबिया

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के शुरू होने में 15 दिन शेष रह गए हैं और दक्षिण अमेरिकी देश- कोलंबिया की टीम ने भारत में कदम रख लिया है।

छह अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए कोलंबिया को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। वह अपना पहले दो मैच नई दिल्ली और एक मैच नवी मुंबई में खेलेगी।

कोलंबिया की टीम बुधवार देर रात को भारत पहुंची। टीम के मुख्य कोच ओरलेंडो रेस्ट्रेपो ने कहा, “हम यहां पहुंचकर बेहद खुश हैं। खिलाड़ियों और स्टॉफ को टूर्नामेंट में मिलने वाली चुनौतियों का इंतजार है।”

फीफा अंडर-17 टूर्नामेंट में कोलंबिया की टीम छठी बार हिस्सा ले रही है। उन्होंने पिछली बार 2009 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

कोलंबिया इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच छह अक्टूबर को घाना के खिलाफ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी।

फीफा अंडर-17 विश्व के इतिहास पर एक नजर डाली जाए, तो घाना (1991, 1995) ने दो बार इसमें खिताबी जीत हासिल की है, वहीं कोलंबिया को अब भी अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493