लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की महिला फुटबाल टीम के कोच मार्क सैम्पसन को फुटबाल संघ (एफए) ने बर्खास्त कर दिया है।
महिला खिलाड़ियों के साथ सैम्पसन अनुचित और अस्वीकार्य व्यवहार किए जाने के सबूत मिलने के बाद सैम्पसन के खिलाफ यह कदम उठाया गया।
सैम्पसन पर ब्रिस्टल अकादमी के कोच रहने के दौरान महिला खिलाड़ियों के साथ गलत व्यवहार का आरोप था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एफए ने अपने एक बयान में कहा कि इंग्लैंड की महिला टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर सैम्पसन के करार के तत्काल प्रभाव के साथ समाप्त कर दिया गया है।
सैम्पसन साल 2013 में दिसम्बर में राष्ट्रीय महिला टीम के कोच बने थे। इससे पहले वह ब्रिस्टल अकादमी में कोच के तौर पर नियुक्त थे।
बयान में कहा गया, “इस जांच की पूरी रिपोर्ट पिछले सप्ताह एफए के नेतृत्व के दौरान प्रकाश में आई और यह हमारा फैसला है कि इस रिपोर्ट से कोच के अनुचित और अस्वीकार्य व्यवहार के खिलाफ सबूत स्पष्ट हुए हैं।”
एफए ने कहा, “इन सबूतों के आधार पर हमने कार्रवाई करते हुए सैम्पसन के करार को तुरंत प्रभाव के साथ समाप्त करने का फैसला लिया।”
इस मामले पर हालांकि, सैम्पसन ने सभी आरोपों को खारिज किया है और इस प्रकार के काम के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath