परिवहन मंत्री के आदेश के बाद भी नहीं प्रदर्शित किये आरक्षकों के दस्तावेज

Bhupendra_Singh(खुसर-फुसर)– मप्र के परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 2012-2013 में भर्ती परिवहन आरक्षकों के सभी दस्तावेज परिवहन विभाग की वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिये,वेब पर इसके संबंद्ध में प्रदर्शित भी होने लगा लेकिन खोलने पर कोई दस्तावेज वहां उपलब्ध नहीं हुआ.

जब इस सम्बंध में अन्य ख़बरनवीसों से संपर्क किया तब उन्होने भी यही सूचना दी,अब मंत्री जी के आदेशों का पालन नहीं किया गया या फिर लोगों को भ्रम में रखा गया यह जांच का विषय है.आखिर कैसे हो गया यह कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई या कराई गयी यह जांच का विषय है.लेकिन ये दस्तावेज इतने महत्वपूर्ण हैं यह पता नहीं था .जब परिवहन मंत्री जी ने इन कागजों को वेब पर प्रदर्शित करने को कहा था तब यह खबर प्रमुखता से अखबारों में छपी थी.हो सकता है देर से ही यह वेब पर प्रदर्शित कर दी जाय.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493