बैडमिंटन : प्रणॉय हारे, प्रणव और सिक्की सेमीफाइनल में

टोक्यो, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के एचएस प्रणॉय यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं लेकिन मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

प्रणॉय को शुक्रवार को चीन के दूसरे वरीय युकी शी ने 21-15, 21-14 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला।

प्रणव और सिक्की ने हालांकि तीन गेम तक चले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंग जेई सियो और हा नाम किम को 21-18, 9-21, 21-19 से हराया। यह मैच 58 मिनट चला।

पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी किंदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को ही डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे।

महिला एकल में गुरुवार को सायना नेहवाल और पीवी सिंधु की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493