अंगद बेदी ने ‘टाइगर जिंदा है’ के अबू धाबी वाले शूट को पूरा किया

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी ने सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की अबू धाबी वाले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी ने सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की अबू धाबी वाले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है।

अंगद ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट से तस्वीरें साझी की।

अंगद ने ट्वीट किया, “आखिरकार.”टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग पूरी हुई। सलमान भाई, अली अब्बास जफर सर मुझ पर भरोसा जताने के लिए आपका धन्यवाद..सम्मान।”

यह फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल फिल्म है। अंगद इस श्रृंखला के नए चेहरे हैं, जो एक एजेंट के रूप में नजर आएंगे।

अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म के सेट और यूनिट को बहुत याद करेंगे।

अंगद ने अपने बयान में कहा, “अली अब्बास जफर और यशराज फिलम्स के मार्गदर्शन में काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। यह वास्तविक था। सलमान भाई से मुझे जो प्यार और स्नेह मिला और मैंने उनके साथ जो पल बिताए, वे यादें ताउम्र मेरे साथ रहेंगी।”

सूत्रों ने खुलासा किया है कि वापस आकर वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे, जिसमें वह एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493