फैशन को लेकर अधिक जोखिम उठाना जरूरी नहीं : आदित्य

कोलकाता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह फैशन के मामले में अधिक जोखिम उठाने की आवश्यकता महसूस नहीं करते हैं।

कोलकाता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि वह फैशन के मामले में अधिक जोखिम उठाने की आवश्यकता महसूस नहीं करते हैं।

आदित्य ने यहां एचएंडएम स्टोर लांच के मौके पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि सेलिब्रिटी होने की वहज से मुझे कपड़े पहनने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। मैं इसकी जरूरत महसूस नहीं करता हूं। मुझे अच्छा दिखना पसंद है लेकिन किसी औपचारिक कार्यक्रम में वरना मैं सादगीपूर्ण तरीके से ही रहता हूं। मैं उन चीजों के साथ रहना पसंद करता हूं जिन्हें मैं पसंद करता हूं। मैं फैशन को लेकर बहुत ज्यादा जोखिम नहीं उठाता हूं।”

‘आशिकी 2’ के अभिनेता का यह भी मानना है कि खुद को संवारने में शर्मिदगी की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि संवारना स्वच्छता का ही एक रूप है इसलिए मैं मानता हूं कि अगर कोई स्वच्छ है और अच्छे से तैयार है तो इसमें शर्मिदगी वाली कोई बात नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493