लॉस एंजेलिस, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी हस्ती क्रिस जेनर ने कहा है कि टीवी शो ‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ जल्द खत्म होने वाला है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 61 वर्षीया अभिनेत्री वर्ष 2007 से इस रियलिटी शो में अभिनय कर रही हैं और इस शो से जो प्रसिद्धी मिली है, उनके परिवार ने उसका भरपूर आनंद लिया है।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है यह जल्द ही या थोड़े समय बाद समाप्त होने वाला है। यह ऐसा है, जिसका हमने लंबे समय तक एक परिवार की तरह आनंद लिया।”
क्रिस की बेटी किम कार्दशियां वेस्ट ने यह शो इतने लंबे समय तक चलने पर हैरानी जताई।
dharmpath.com dharmpath